Star news
- 18 May 2024,
- (अपडेटेड 18 मई 2024, 06:01 AM)
एडीसीपी मनीश कुमार ने बताया कि 17 मई की रात में थाना एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रोग्राम बीयर/हुक्का बार की पार्टी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राजमहल फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई.
नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों में आए दिन अवैध गतिविधियों के मामले सामने आते रहते हैं. इस कड़ी में ताज़ा मामला थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के डूब क्षेत्र स्थित एक फ़ार्महाउस में चल रही अवैध पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है. इस दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में नशे में धुत युवक-युवतियां मिले. साथ ही मौके से भारी मात्रा में शराब व हुक्का इत्यादि बरामद हुआ.
घटना की सूचना देते हुए एडीसीपी मनीश कुमार ने बताया कि 17 मई की रात में थाना एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रोग्राम बीयर/हुक्का बार की पार्टी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राजमहल फार्म हाउस डूब क्षेत्र से-135 नोएडा से अनियमित गतिविधि में शामिल 13 व्यक्तियो (11 पुरुष एवं 02 महिला) को हिरासत में लिया गया.
एडीसीपी ने बताया कि मौके से 5 स्पीकर, 02 स्पीकर स्टैंड, 02 डीजे एम्पीफायर, 01 डीजे लाइट, 07 हुक्के भिन्न-भिन्न प्रकार, 11 डिब्बे तम्बाकू (भिन्न-भिन्न प्रकार का नशीला फ्लेवर) व शराब-02 बोतल यूपी मार्का भरी हुई, 06 बोतल दिल्ली व हरियाणा मार्का बरामद हुई है.
पुलिस ने मौके से अमृत गुप्ता पुत्र लालचन्द गुप्ता निवासी असोला एक्सटेंसन थाना फतेहपुर बेरी नई दिल्ली उम्र 40 वर्ष, कुशाल केशवानी पुत्र राजू केशवानी निवासी लुंकण गार्डन, विमान नगर थाना लोहेगांव जिला पूणे महाराष्ट्र वर्तमान पता राजमहल फार्म हाउस, सै0-135 नोएडा उम्र 38 वर्ष, दलजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी गुरू रामदास नगर लक्ष्मीनगर थाना शकरपुर नई दिल्ली उम्र 39 वर्ष, रवि कुमार पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी सोम बाजार आदर्शनगर खोंडा कॉलोनी जिला गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष, आदित्य आनंद पुत्र अशोक कुमार आनंद निवासी ग्राउन्ड फ्लोर डीएलएफ फेस-2 गुरुग्राम हरियाणा उम्र 39 वर्ष, शुभम पुत्र कुशलपाल सिंह निवासी नारायणा विलेज नई दिल्ली उम्र 28 वर्ष, साहिल मसीह पुत्र सुलेमान निवासी चण्डीगढ़ उम्र 31 वर्ष, रवि कुमार पुत्र रामपाल निवासी शिव अपार्टमेंट खानपुर गाँव साउथ दिल्ली उम्र 34 वर्ष, हरिदर्शन सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी जवाहर कॉलोनी थाना सारन जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र 37 वर्ष, रवि शर्मा पुत्र मूलचन्द शर्मा निवासी जसोला गाँव थाना सरिता विहार नई दिल्ली उम्र 28 वर्ष, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राजपाल गुप्ता निवासी बडा चौक फतेहपुर बेरी नई दिल्ली उम्र 42 वर्ष एवं 02 महिलाओं को हिरासत में लिया है.
एक अन्य व्यक्ति राहुल उर्फ विक्की पता अज्ञात राजमहल फार्म हाउस डूब क्षेत्र सै0-135 नोएडा फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है.