Star news
- 21 August 2024,
- (अपडेटेड 21 अगस्त 2024, 04:11 PM)
कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति के रंग से रंगे हुए सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया. वहीं एनसीसी कैडेट ने अपनी मार्च पास्ट और सलामी से देश भक्ति की छटा बिखेरी.
ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज शिक्षण संस्थान में पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में कर्नल राकेश शर्मा ने मुख्य अथिति और पूर्व मानद फ्लाइंग ऑफिसर बीपी सिंह ने कॉलेज अधिकारीयों और छात्रों के साथ ध्वजारोहण किया और हमारे राष्ट्र के गौरव का जश्न मनाते हुए स्वतंत्रता दिलाने वाले सैनिकों को सलाम किया.

कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति के रंग से रंगे हुए सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया गया. वहीं एनसीसी कैडेट ने अपनी मार्च पास्ट और सलामी से देश भक्ति की छटा बिखेरी. इस दौरान जीएल बजाज का खूबसूरत परिसर जीवंत रंगों, खुशनुमा चेहरों और देशभक्ति की भावना से गुलजार था, क्योंकि हर कोई 78वें स्वतंत्रता दिवस के खुशी के मौके पर जश्न और देश भक्ति से ओतप्रोत होकर जय हिन्द के नारे लगा रहा था.

ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक हर पल भारत के प्रति प्यार का प्रदर्शन था. हर कोई एकता, गर्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण के रंगों में सराबोर दिखाई दिया. अंत में कॉलेज के निदेशक डॉ मानस कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय से आए बच्चों को सम्मानित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.