नोएडा-ग्रेटर नोएडा

Noida News: एक्टिव NGO ने मनाया महिला दिवस, कई क्षेत्रों की नारी शक्ति को किया सम्मानित

एक्टिव एनजीओ के एडमिन डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रंजन तोमर ने बताया कि एक्टिव एनजीओ समूह और मीनाक्षी त्यागी, विमलेश शर्माएवं डॉक्टर श्वेता त्यागी ने सम्मिलित रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा
starnewslive.in
Star news
  • 11 March 2025,
  • (अपडेटेड 11 मार्च 2025, 03:07 PM)

एक्टिव एनजीओ समूह ने सेक्टर 12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम 'हम हैं तो क्या ग़म है' आयोजित किया. इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया.

एक्टिव एनजीओ के एडमिन डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रंजन तोमर ने बताया कि एक्टिव एनजीओ समूह और मीनाक्षी त्यागी (नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन), विमलेश शर्मा (पूर्व प्रधान संगठन) एवं डॉक्टर श्वेता त्यागी ने सम्मिलित रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया. 

इस दौरान नारी शक्ति के रूप में नारियों का मान बढ़ाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश विमला बाथम को राजनीती एवं नारी सशक्तिकरण हेतु, अंकिता वर्मा को साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए, प्रीती बजाज एवं प्रतिभा बजाज को कला के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए, जॉयश्री अरोरा को फिल्म टीवी एवं रंगमंच के क्षेत्र में कार्य के लिए, डॉक्टर पल्लवी शर्मा निदेशक कैलाश अस्पताल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए अनुकरणीय कार्य हेतु एवं छाया जैन प्रधानाचार्य महामाया बालिका कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया. 

इसके अलावा रमिता तनेजा, मधु मित्तल, डॉक्टर सुनीता जैटली, नीरू शर्मा, लीका सक्सेना एवं शैल माथुर को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित सम्मानित सरोज मिश्रा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने में अपना योगदान दिया गया. 

कार्यक्रम के दौरान कवियित्री अलका मिश्रा एवं अंजली सिसोदिया द्वारा समाह बाँधा गया और रतना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, रेनू पठानिया, सपना भटनागर, डॉक्टर मृदु स्मिता मंडल द्वारा मोहक आवाज़ में गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया.

अन्य खबरें