Star news
- 11 February 2026,
- (अपडेटेड 11 फ़रवरी 2026, 01:42 AM)
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आर्थिक समीक्षा को प्रदेश के विकास की मजबूत तस्वीर बताते हुए कहा कि सुशासन और स्पष्ट नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज देश के विकास का प्रमुख केंद्र बन गया है.
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा विधान सभा में प्रस्तुत आर्थिक समीक्षा वर्ष 2025-26 में प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति का विस्तृत चित्र सामने आया है. पहली बार प्रदेश के इतिहास में आर्थिक समीक्षा का विस्तृत दस्तावेज सदन के पटल पर रखा गया, जिसे राज्य की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है.
आर्थिक समीक्षा के अनुसार पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से भी अधिक बढ़ गया है. वर्ष 2016-17 में जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था 13.30 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 30.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह वृद्धि प्रदेश के संतुलित, समावेशी और तेज विकास को दर्शाती है. राष्ट्रीय जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान बढ़कर लगभग 9.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है.
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,09,844 रुपये तक पहुंच गई है. इससे प्रदेश के आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बना हुआ है. खाद्यान्न, गन्ना, दूध, आलू, आम और मेंथा उत्पादन में प्रदेश लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है. सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों को समय पर भुगतान, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और फसल बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है.
औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक गलियारे, हवाई अड्डों का निर्माण, मेट्रो परियोजनाएं और सड़क व रेल नेटवर्क के विस्तार ने उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्य राज्यों में शामिल कर दिया है. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं.
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आर्थिक समीक्षा को प्रदेश के विकास की मजबूत तस्वीर बताते हुए कहा कि सुशासन और स्पष्ट नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज देश के विकास का प्रमुख केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू होने वाली उड़ानें प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और इसका सीधा लाभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, युवाओं और उद्यमियों को मिलेगा.
सामाजिक क्षेत्र में भी प्रदेश ने आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जन-धन, पेंशन और स्वच्छता जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी स्थान हासिल किया है. साथ ही 37 करोड़ से अधिक पौधारोपण कर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण में भी नया रिकॉर्ड बनाया है. आर्थिक समीक्षा 2025-26 यह संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
अयोध्या: नाबालिक से रेप मामले में सपा नेता और नौकर खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
लखनऊ 2024-09-22 15:43:19UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 9 और स्थायी जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
प्रयागराज 2024-08-24 03:41:07