Star news
- 11 February 2026,
- (अपडेटेड 11 फ़रवरी 2026, 01:59 AM)
इस पूरे घटनाक्रम का एक 22 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हाजी अनवर हसन घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वीडियो में उन्हें मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से नहीं देखा गया है.
उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे में रास्ते के विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है. आर्यपुरी मोहल्ले में एक आवासीय भवन और उससे जुड़े रास्ते को लेकर हुए विवाद में सांसद इकरा हसन के चाचा समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार यह विवाद वार्ड-12 के सभासद फुरकान के मौसेरे भाई नूर हसन के मकान तक जाने वाले रास्ते को लेकर शुरू हुआ. सभासद फुरकान ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.
फुरकान के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूर हसन, उनकी पत्नी अनवरी और भाभी रिहाना अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर हसन अपने ड्राइवर फरमान और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे. आरोप है कि उनके साथ करीब 19 लोग मौजूद थे, जो हथियारों से लैस थे. फुरकान का कहना है कि इन लोगों ने रास्ते पर बनी दीवार को तोड़ दिया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि इस दौरान हुई मारपीट में रिहाना घायल हो गईं. सूचना मिलने पर जब सभासद फुरकान मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों में भी डर और आक्रोश देखने को मिला.
इस पूरे घटनाक्रम का एक 22 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हाजी अनवर हसन घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वीडियो में उन्हें मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से नहीं देखा गया है. वायरल वीडियो के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.
पुलिस ने सभासद फुरकान की तहरीर के आधार पर सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर हसन सहित 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
अयोध्या: नाबालिक से रेप मामले में सपा नेता और नौकर खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
लखनऊ 2024-09-22 15:43:19UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 9 और स्थायी जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
प्रयागराज 2024-08-24 03:41:07